रुद्रपुर के युवा उतरे चाइना के विरोध में, गाड़ियों पर चाइनीस प्रोडक्ट के विरोध के स्टीकर लगा कर किया विरोध दर्ज…
Share your love

रुद्रपुर:गुरुवार को रुद्रपुर के अनेकों युवाओं ने लगातार LAC पर तनाव बढ़ा रहे चाइना का विरोध अनूठे ढंग से किया । युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु के नेतृत्व एवं कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा के संचालन में अनेकों युवाओं ने चाइना विरोधी पोस्टरों को अपने वाहनों में लगाया एवं आम जनता से चाइनीस प्रोडक्ट को ना खरीदने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला अंशु ने कहा कि आज चाइना अपनी विस्तारवादी नीतियों को अमल में लाना चाहता है, इसीलिए वह लगातार LAC में तनाव की स्थिति बना रहा है ।जोकि विश्व शांति एवं अंतरराष्ट्रीय कानूनों का भी खुला उल्लंघन है ।
अपनी सरहदों की रक्षा करते हुए हमारे एक कर्नल एवं 20 जवानों ने अपना अमर बलिदान दे दिया । हम भी एक भारतवासी होने के नाते इस चाइना के खिलाफ आर्थिक जंग में चाइनीस उत्पादों का बहिष्कार कर एक सिपाही की भूमिका अदा कर सकते हैं। यदि हम सब भारतवासी चाइनीस प्रोडक्टों का बहिष्कार कर देंगे तो यह सच्चे मायने में हमारे राष्ट्र भक्ति ही होगी ।
कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने कहा कि इस मिशन के लिए हर एक भारतवासी से सक्रिय योगदान का आह्वान करते हुए कहा कि हम लोग एक समग्र शक्ति के रूप में चाइना को घुटने टेकने पर मजबूर कर देंगे। हमारे जांबाज सैनिक सीमा पर अपने फर्ज को निभा रहे हैं और हम लोग अपने घर के आस-पास मौजूद बाजार में अपना फर्ज निभाते हुए चाइनीस प्रोडक्ट कभी नहीं खरीदने का संकल्प ले लेवें तो ड्रैगन को उसकी असली औकात पता लग जाएगी ।
पूर्व छात्रसंघ सचिव अभिजीत पाठक ने ऐलान किया कि दोपहिया व दोपहिया प्रत्येक वाहन के लिए चाइनीस प्रोडक्ट के विरोध वाले स्टीकर एवं पोस्टर निशुल्क वितरित किए जाएंगे जो भी देशवासी इन पोस्टरों को अपनी गाड़ियों पर लगवाना चाहे तो उसे बिल्कुल निशुल्क पोस्टर प्रदान किए जाएंगे और इनकी लगवाई भी हम स्वयं वाहन करेंगे अतः सभी लोग इस पोस्टर को लेने के लिए श्री शुक्ला, श्री गाबा व स्वयं हमसे संपर्क कर सकते हैं।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पूर्व मेयर प्रत्याशी नंदलाल जावेद अख्तर, चंद्रशेखर डब्लू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष गोस्वामी फ़ैज़ राज, आशीष पांडे, लवली भाई, मृत्युंजय, जमील, कर्मवीर सिंह बराड़, आदि उपस्थित थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
