डीजीपी साहब आप भी देख लो कैसे शराब माफिया कुटाई कर रहे हैं आपके पुलिसकर्मी की

 

https://youtu.be/diZPK5DgBfE

कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिस पर भी हाथ छोड़ने से गुरेज नहीं करते इतना ही नहीं इन शराब माफियाओं पर क्षेत्रीय पार्षद का भी पूरा हाथ है जो पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पर ही हमला कर देती है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योकि आज पुलिसकर्मी की पिटाई का जो वीडियो आया हैं उसमे पुलिसकर्मी के साथ शराब माफिया और इलाके की पार्षद जिनके अभी हाल ही में पतिदेव माफियाओ से नोट लेता वीडियो वायरल हुआ था उसी घटना के तहत भीड़ और शराब माफिया को उकसा कर ना सिर्फ पुलिसकर्मी को पिटा और वर्दी भी फाड़ दी तो अब आप क्या कहंगे… आपको बताते चले ये पार्षद का गुस्सा और शराब माफियाओ को संगरक्षण कोई नया नहीं हैं अभी कुछ समय पहले शराब माफियाओ से पैसे लेकर इन्ही “पार्षद” पति का सांठगाठ करता वीडियो कैमरे में कैद हो गया था जिसके बाद पुलिस ने पार्षद पति के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था ये वाक्य हम आपको इसलिए भी बता रहे हैं क्योकि जो घटना आज एक पुलिसकर्मी के साथ घटी हैं उसकी शुरुआत इसी घटना से होती हैं

https://youtu.be/sEV8CYjM-Ac

दरअसल हुआ यु कि आज आपको बता दे शिवलोक कॉलोनी से सटा तिबड़ी क्षेत्र क्षेत्र हमेशा से शराब के अवैध कारोबार के लिए जाना जाता रहा है इस क्षेत्र में शराब माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह खुलेआम शराब की बिक्री करते हैं आज भी रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र में एक स्कूटी पकड़ी है जिसकी डिग्गी में शराब भरी हुई है शराब माफिया लोगों को देख स्कूटी में ताला लगाकर फरार हो गया मामले की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से क्षेत्र के कुछ दबंग लोगों ने जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट की लोग पुलिस को यह स्कूटी ले जाने देने से मना कर रहे थे और उल्टा पुलिस पर ही शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगा रहे थे शराब माफियाओं और उनके समर्थकों की यह सारी करतूत एक मोबाइल में कैद हो गई इन लोगों ने पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ डाली हंगामा बढ़ने की सूचना पर नगर निगम की अध्यक्षा के पति अशोक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए मौके पर पहुंचे कोतवाली रानीपुर इंचार्ज शंकर सिंह बिष्ट टीम के साथ पहुंचे और स्कूटर को कब्जे में लेकर कोतवाली भिजवाया अप पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुट लग गई है जिन लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता की अब देखने वक्ली बात ये होगी कि कप्तान अपने पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे माफियाओ और संरक्षण देने वाले छुटभैयो को क्या सबक सिखाएंगे देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा