नशा तस्करों पर दून पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP देहरादून के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने 436 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर दबोचा !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में दून पुलिस लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कहर बनकर टूट रही है। नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में कोतवाली नगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है।एसएसपी देहरादून द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए सभी कोतवाली व थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
इन निर्देशों का मुस्तैदी से पालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन में कोतवाली नगर पुलिस टीम ने त्वरित व सटीक कार्रवाई करते हुए बिजनौर से चरस लाकर देहरादून में बेचने वाले एक शातिर तस्कर को 436 ग्राम अवैध चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 09 सितंबर 2026 को कोतवाली नगर की पुलिस टीम जब सरस्वती सोनी मार्ग, मातावाला बाग के पास चेकिंग कर रही थी, तभी खाली प्लॉट के गेट के पास से संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 436 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई जिस पर पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान प्रमोद कुमार निवासी ग्राम ऐथाई, थाना चाँदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई ।
कड़ी पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह यह चरस चाँदपुर (बिजनौर) के स्थानीय तस्करों से सस्ते दामों पर खरीदकर लाया था जिसे वह देहरादून के स्थानीय नशेड़ियों को ऊँचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की थी।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी जेल जा चुका है।
उक्त नशा तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट चौकी प्रभारी, लक्ष्मण चौक उपनिरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, कांस्टेबल मोनू कुमार, कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अजमेर सिंह शामिल थे।
दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती और निष्ठा के साथ जारी रहेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
