केंद्र सरकार ने की 1लाख 70 हज़ार करोड़ रूपये की गरीबों के लिए बड़ी घोषणा

वित्त मंत्री ने अभी-अभ घोषणा करते हुए बताया कि गरीब कल्याण योजना के तहत ऐसे लोगों को जो लोग रोज की दिहाड़ी मजदूरी करते हैं इनके काम और नौकरियों पर सीधा इसका असर पढ़ा है और ऐसे लोग जो गरीब विधवाएं है किसानो के लिए 2000 रुपए की पहली किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते में सीधे उनके अकाउंट में भुज सी जाएगी मनरेगा के अंतर्गत साड़ी मजदूरों की ₹182 से दिहाड़ी बढ़ाकर ₹202 कर दी गई है.. जनधन खाते में पेंशन का पैसा ट्रांसफर होगा….
ऐसे लोगों के खातों में सीधे भरपाई की रकम ट्रांसफर की जाएगी निश्चित ही यह सरकार का एक बड़ा कदम है देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं प्रभावित लोगों के साथ सरकार खड़ी है 3 महीने में 2 इंस्टॉलमेंट के साथ प्रभावित लोगों के खातों में रकम पहुंच जाएगी… हेल्थ वर्कर के लिए ₹50 लाख का बीमा की संस्तुति भी की गई है, 5 किलो गेहूं या चावल, 1किलो दाल.. 80 करोड़ लोगों को लगभग 3 महीने के लिए दिया जाएगा….
मातृ शक्ति के लिए देश के माता बहनो के लिए अतिरिक्त 500 रुपए जनधन खाते के मार्फ़त भेजा जायेगा जिसमे 20 करोड़ महिलाओ को फायदा होगा
गरीब महिलाओ के लिए रसोई गैस का सिलेंडर किया गया मुफ्त…पूर्व में जिन्हे 8 करोड़ महिलाओ को सिलेंडर उपलब्ध हुआ था
ऐसा लोग जो दीन दयाल हेल्प सेल्फ हेल्प ग्रुप को लोन जो अभी तक 10लाख तक बिना गारंटी के मिलता था अब 20 लाख कर दिया गया है
₹15000 से कम सैलरी पाने वाले लोगों का EPF अकाउंट की किस्त अगले 3 महीने तक सरकार भरेगी
राष्ट्र निर्माण भवन निर्माण वाले रजिस्टर्ड मजदूरों के लिए 31 हज़ार करोड़ का फण्ड देने की घोषणा की है

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
