देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः पवित्र तीर्थ स्थली देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री के विरोध में कांग्रेस ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज तीर्थनगरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घाट चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता दीपक जाटव व पार्षद जगत सिंह नेगी आदि का कहना था कि उत्तराखंड की पहचान देव भूमि के रूप में पूरे विश्व में है। यहां चार धाम और गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। मगर, राज्य सरकार इस प्रदेश को शराब में डुबोने का काम कर रही है। अलकनंदा और भागीरथी के जिस पवित्र संगम को लेकर देवप्रयाग की पहचान होती है, उस देवप्रयाग का नाम अब शराब की बोतल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस शर्मनाक कृत्य से उत्तराखंड का नाम धूमिल हो रहा है। उन्होंने तत्काल इस बॉटलिंग प्लांट को बंद कराने की मांग की है। इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र प्रजापति, भगवान सिंह पंवार, अरविंद भट्ट, एकांत गोयल, मुकेश जाटव, सनी प्रजापति आदि शामिल थे।

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
