जानिए मौसम का हाल

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के मौसम के मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार गढ़वाल मंडल के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।वहीं आज प्रदेश में  हल्की बारिश के आसार जताए गए है और चारधामों सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में बर्फबारी हो सकती है। वहीं टिहरी के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद मौसम के तापमान में आ सकती है गिरावट आएगी।