एसएसपी के कुशल नेतृत्व में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वाहन चोरी का किया पर्दाफाश !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के सशक्त नेतृत्व और कोतवाली विकासनगर पुलिस की मुस्तैद कार्यप्रणाली के चलते अपराधियों पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। दून पुलिस की त्वरित और सटीक रणनीति के परिणामस्वरूप हरबर्टपुर क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर लिया गया है।
पुलिस टीम ने न केवल चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की, बल्कि घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त को भी धर दबोचा।
मामला 10 सितंबर 2026 का है, जब वादी अब्दुल कादिर, पुत्र मोहम्मद इरफान ने पांवटा रोड, नियर खाला, हरबर्टपुर से अपनी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (संख्या: UK-16-D-8414) चोरी होने के संबंध में कोतवाली विकासनगर में ई-एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके आधार पर धारा कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी किए। उनके कुशल मार्गदर्शन में विकासनगर पुलिस ने बिना समय गंवाए घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की सघन जांच शुरू की।
24 घंटे में सफलता और अभियुक्त की गिरफ्तारी
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर 10-11 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि को चैकिंग के दौरान कुंजा से हाईवे जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम ने दबिश देकर अभियुक्त विकास, पुत्र स्व. श्यामलाल, निवासी धौलाकुंआ, थाना माजरा, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
नशे की लत के लिए रची थी साजिश
सघन पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह गंभीर रूप से नशे का आदी है और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने इस चोरी को अंजाम दिया था। वह मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स निकालकर उन्हें बाजार में बेचने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली।
इस चोरी का मात्र 24 घंटों में खुलासा करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी, हरबर्टपुर उपनिरीक्षक मयंक त्यागी, हैड कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल राजेंद्र बर्थवाल
एवं पीआरडी से विजेंद्र शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
