वीडियो देखिये: मेट्रो ट्रेन और रोपवे पर क्या बोले मुख्यमंत्री!

 

https://youtu.be/lPqSVvZ-To4

देहरादून – राज्य में मेट्रो रेल परियोजना व रोपवे के कई प्रोजेक्ट लंबित हैं जिसको लेकर सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल कई देशों का दौरा करेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल विदेश दौरे पर जा रहा है, जिसमे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व मुख्य सचिव सहित कई आला अधिकारी भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया की 15 सितम्बर से अबुधाबी सहित यूरोप के कई देशो में जायेंगे जहां रोप वे के साथ मेट्रो ट्रैन के बारे में व्यवहारिक व तकनीकी जानकारी जुटाएंगे। बताते चले कि, उत्तराखण्ड में देहरादून हरिद्वार व ऋषिकेश के लिए मेट्रो प्रस्तावित है और काफी समय से ये प्रोजेक्ट लंबित पड़ा है। साथ ही पर्यटन के लिहाज से भी राज्य में कई जगह रोप वे लगने हैं ।