आखिर क्यों हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के गुमशुदा पोस्टर दीवारों पर चिपके…!

Share your love

रिपोर्ट: सलमान मलिक

रुड़की: कोरोना काल संकट में जब हर जगह  त्राहि मची हुई है, ऐसी संकट की घड़ी में हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को टेलिस्कोप लेकर तलाश की जा रही हैं।

हरिद्वार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंगलौर की सड़कों पर टेलिस्कोप के ज़रिए से तलाश किया, साथ ही नगर की दिवारी पर उनके गुमशुदा के पोस्टर भी चस्पा दिए। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश मे कोरोना जैसी घातक बीमारी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है पर हरिद्वार के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक केंद्र में मंत्री होने के बावजूद भी हरिद्वार जिले के लोगो की कोई सुध नही ले रहे हैं।

उनके किसी प्रतिनिधि ने भी किसी व्यक्ति की कोई मदद तक नहीं की है। जबकि उनके प्रतिनिधि पूरे संसदीय क्षेत्र में जगह जगह बिखरे हुए हैं। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष अब्दुलसमद ने कहा हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें लाखों वोट की संख्या से जीता कर संसद तक भेजने का काम किया हैं पर बावजूद उसके उन्होंने एक बार भी यहाँ के लोगो की ना ही तो समस्या सुनी ना ही उनसे मिले जो कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *