एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में थाना राजपुर पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी का मात्र 24 घंटे में किया खुलासा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजपुर पुलिस ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए पुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है।

एसएसपी देहरादून के सटीक निर्देशों पर काम करते हुए राजपुर पुलिस की टीम ने घटना में शामिल दो मुख्य चोरों सहित चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला?

​गत 03 सितंबर 2026 को भगवंतपुर निवासी पंकज जोशी ने थाना राजपुर में तहरीर दी कि अज्ञात चोरों ने पुरुकुल रोड स्थित माता भरना देवी मंदिर का ताला तोड़कर अष्टधातु की मूर्तियां, घंटा, दीया, थालियां, शिवलिंग और नगदी चोरी कर ली है जिसके आधार पर पुलिस ने तत्काल BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

​SSP देहरादून के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई

धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP देहरादून ने तुरंत विशेष पुलिस टीम के गठन के निर्देश दिए। SSP के निर्देशों का पालन करते हुए राजपुर पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, ​स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और पूर्व में मंदिर/दुकान चोरी में शामिल रहे अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

​सघन चैकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता

​राजपुर पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप 04 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुरुकुल रोड से दो शातिर चोरों—सिद्धार्थ थापा और अंकित भंडारी—को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से मंदिर से चुराया गया सामान और नगदी बरामद की गई।

​पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चुराया गया कुछ सामान उन्होंने काटबांग्ला स्थित एक कबाड़ी को बेच दिया है। राजपुर पुलिस ने बिना समय गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल मंगल तिराहा (पुरुकुल रोड) से कबाड़ी शत्रुघ्न को भी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।

नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे रैकी

​पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करते थे। वे बंद मंदिरों और दुकानों की रैकी कर ताला तोड़ते थे और सामान चुराकर सस्ते दामों में कबाड़ी को बेच देते थे। गिरफ्तार कबाड़ी शत्रुघ्न ने स्वीकार किया कि वह चोरी का सामान कम दामों में खरीदकर महंगे दामों में बेचता था।

​गिरफ्तार अभियुक्तों के का नाम ​सिद्धार्थ थापा पुत्र कमल थापा, निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून, ​अंकित भंडारी पुत्र स्वर्गीय भगवान सिंह, निवासी बापू नगर, जाखन, देहरादून, ​शत्रुघ्न पुत्र स्वर्गीय राम प्रकाश, निवासी ग्राम कलसी, थाना सिमली, जनपद दरभंगा (बिहार), हाल पता: काटबांग्ला, राजपुर, देहरादून है।

अभियुक्तों से ​अष्टधातु की 04 मूर्तियां, 01 घंटा, 02 दिए, 03 थालियां, 01 तस्तरी, 01 शिवलिंग तथा ₹2,000/- नगद बरामद हुए।

​सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में ​उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी, कांस्टेबल सत्येंद्र एवं ​कांस्टेबल सुरेंद्र शामिल थे।

​SSP देहरादून के दूरदर्शी नेतृत्व और राजपुर पुलिस की इस त्वरित सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देहरादून पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.