दून पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा एक्शन: दो गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की स्मैक व चरस बरामद !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य की स्मैक और चरस बरामद की है। पकड़ा गया एक आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है, जबकि दूसरा फास्ट फूड की दुकान की आड़ में चरस की तस्करी कर रहा था।​

पहला मामला कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र का है जहां टेलनगर कोतवाली पुलिस ने 4 सितंबर की शाम चेकिंग के दौरान कारगी मोहल्ला स्थित अहमद चौक के पास से एक तस्कर को 8.39 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2,50,000 रुपये बताई जा रही है।

बताते चलें कि आरोपी साजिद पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मुकदमों में 2020 और 2025 में जेल जा चुका है।

दूसरी ओर, विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान स्कूटी (UK-16-F-2471) सवार एक संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जिसके पास से 204 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विकासनगर कोतवाली में धारा NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया एवं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को सीज़ कर दिया।

अभियुक्त की पहचान रोहित थापा, पुत्र गोरख बहादुर, निवासी रॉयल कॉलेज बाड़वाला, विकासनगर मूल निवासी: ग्राम रेंग, थाना घुईया बारी, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई ।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि डाकपत्थर क्षेत्र में उसकी फास्ट फूड की दुकान है। वह दुकान की आड़ में स्थानीय नशेड़ियों को चरस सप्लाई करता था और मोटा मुनाफा कमाता था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.