Video: यूपी पुलिस कर्मी का लाइव मर्डर!

यूपी पुलिस कर्मी का लाइव मर्डर – एक्सक्लूसिव

https://youtu.be/G52DImzcSw0

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जनपद में डॉयल 100 में तैनात पुलिस कर्मी मयंक सिंह की ऊधमसिंह नगर जनपद  के गदरपुर थाना क्षेत्र में एक ढाबे में खाना खाने दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी,  वही ढाबे में हुये मर्डर  को ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद कर लिया। जिसकी जाँच में पुलिस अब जुट गई है और गोली मारने वाले बदमाशों की शिनाख्त में जुट गई है।

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर रोड पर खालसा ढाबे में बुधवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने यूपी पुलिस के एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक सिपाही की पहचान मयंक सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश में रामपुर जनपद के चंदेला गांव के रहने वाला था. वर्तमान में सिपाही यूपी के ही पीलीभीत जनपद के माधोटांडा थाने  की डॉयल 100 वैन में तैनात था.

सिपाही मयंक सिंह (मृतक) बुधवार को गदरपुर के खालसा ढाबे में अपने पांच अन्य साथियों के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा था. सिपाही मयंक सिंह के ढाबे पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद मौके पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने मयंक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी, यह पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे के कैद हो गई।

घटना की सुचना पर खुद मोके पर जिले एसएसपी बरिंदरजीत सिंह मय दल बल के पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

बहरहाल, जिले में हुई इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं मौके पर एएसपी, एसपी क्राइम और सीओ बाजपुर घटनास्थल का जायजा लिया है. फिलहाल, हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने पुलिस की चार टीमों का गठन कर दिया है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *