नशा तस्करों के हौसले पस्त करती दून पुलिस ने हाईप्रोफाइल ड्रग MDMA के साथ 2 तस्कर भेजे सलाखों के पीछे !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

सीएम धामी के विज़न “ड्रग्स फ्री देवभूमि” और एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और सतर्कता का परिचय दिखाते हुए हाई-प्रोफाइल ड्रग MDMA की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
मुखबिर की सटीक सूचना पर चौकी प्रभारी बिधौली उपनिरीक्षक जयेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में गठित प्रेमनगर पुलिस टीम ने पौंधा के समीप संदिग्धों की चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 8.73 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आदिल मोन और साबिर अली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मलप्पुरम (केरल) के निवासी हैं और वर्तमान में ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर में रह रहे हैं।
कड़ाई से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र हैं। अपने महंगे शौकों को पूरा करने की लत के चलते वे सस्ते दामों में एमडीएमए खरीदकर लाते थे और उसे अन्य छात्रों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
हालांकि, प्रेमनगर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के आगे तस्करों की यह साजिश पूरी तरह बेनकाब हो गई।
पूछताछ में पुलिस को क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिधौली उपनिरीक्षक जयेन्द्र सिंह राणा, सहायक उपनिरीक्षक रामलाल, कॉन्स्टेबल निर्भय नारायण और कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह भण्डारी शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
