एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में रायवाला पुलिस का बड़ा एक्शन, कई मामलों में जेल जा चुका वांछित तस्कर फिर गया सलाखों के पीछे !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। जनपद में नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ एसएसपी देहरादून के दिशा-निर्देशों में चलाए जा रहे कड़े अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के दूरदर्शी एवं सख्त रुख के परिणामस्वरूप दून पुलिस लगातार नशा माफियाओं की कमर तोड़ रही है। इसी क्रम में कोतवाली रायवाला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में काफी समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को धर दबोचा।
एसएसपी देहरादून द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं जिनके अनुपालन में रायवाला पुलिस की टीम लगातार संदिग्धों और तस्करों पर कड़ी नजर बनाए हुए थी।
उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई 2026 को रायवाला पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 7.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त शिवा तोमर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
जब शिवा तोमर से गहन पूछताछ की गई, तो स्मैक की खरीद-फरोख्त में सोनूपाल पुत्र राजपाल का नाम सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए।
एसएसपी के निर्देशों के तहत गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी-पतारसी तेज की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लेते हुए आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस की इस सटीक घेराबंदी और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप 27 सितंबर 2026 को वांछित अभियुक्त सोनूपाल को वैदिक नगर ढाल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
परचून की दुकान की आड़ में चला रहा था नशे का कारोबार
पुलिस पूछताछ में आरोपी सोनूपाल, निवासी वैदिक नगर तृतीय, कोतवाली रायवाला ने बताया कि वह रायवाला क्षेत्र में परचून की दुकान चलाता है और उसी की आड़ में स्मैक तस्करी का धंधा करता था। उसने स्वीकार किया कि शिवा तोमर को स्मैक उसी ने बेची थी। गिरफ्तारी से बचने और पैसों के लेन-देन को छिपाने के लिए वह अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर और (Google Pay) अकाउंट का इस्तेमाल करता था। शिवा तोमर की गिरफ्तारी के बाद से ही वह पुलिस से छिपता फिर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बच नहीं सका।
पकड़ा गया अभियुक्त सोनूपाल एक बेहद शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी है, जो पूर्व में भी कई बार मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पूर्व में भी 7 मुकदमे पंजीकृत दर्ज हैं।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक रघुबीर कप्रवाण, हैड कांस्टेबल राजीव यादव तथा कांस्टेबल मोनू मलिक शामिल रहे।
एसएसपी देहरादून के प्रभावी मार्गदर्शन और पुलिस टीम की मुस्तैदी की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
