पटेलनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के मद्देनजर 24 घंटे के अंदर हत्थे चढ़ा शातिर साइकिल चोर, कब्जे से मिलीं चोरी की 7 साइकिलें !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: राजधानी में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइकिल चोरी की घटना का महज 24 घंटे के अंदर न केवल सफल अनावरण किया गया, बल्कि आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 7 साइकिलें भी बरामद की गईं।
क्या था पूरा मामला ?
दिनांक 27 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता शोभा सिंह पुत्र श्री महेंद्र ने अपने घर से साइकिल चोरी होने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया जिसके मद्देनजर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और माल बरामदगी के सख्त निर्देश जारी किए जिनका पालन करते हुए पटेलनगर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरूप 27-मध्यरात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त सौरभ अरोरा, निवासी संजय कॉलोनी, पटेल नगर को चोरी की गई साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस द्वारा की गई सख्त पूछताछ में अभियुक्त ने कुबूल किया कि वह नशे का आदी है और अपनी लत पूरी करने के लिए ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। वह चोरी की साइकिल बेचने की फिराक में था, लेकिन पटेलनगर पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी एक न चली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से चुराई गई 6 अन्य साइकिलें भी बरामद की हैं, जिनके स्वामियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली पटेलनगर उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कॉन्स्टेबल हरमिंदर एवं कॉन्स्टेबल चमन शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
