दून पुलिस की बड़ी सफलता: प्रेमनगर में चेकिंग के दौरान 04 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 02 वाहन बरामद !
Share your love

संवाददाता: करन सहगल
एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति और दूरदर्शी नेतृत्व के चलते प्रेमनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ एक और बड़ी और सराहनीय सफलता हासिल की है। सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल पेश करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं में शामिल चार शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद कर ली है।
एसएसपी के निर्देशों पर बनी रणनीति, प्रेमनगर पुलिस ने दिखाया दम
जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर थाने में दर्ज मु0अ0सं0 203/2026 और मु0अ0सं0 204/2026 (धारा 303(2) बीएनएस) के तहत विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था।
प्रेमनगर पुलिस टीम ने पेशेवर अंदाज में काम करते हुए घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व में वाहन चोरी में शामिल अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया। पुलिस के इस निरंतर और सटीक प्रयास के परिणामस्वरूप 28 सितंबर 2026 को विशान्त्री पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्धों को दबोच लिया गया।
नशे की लत पूरी करने को चुराते थे वाहन, बाहर बेचने की थी फिराक
पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सभी नशे के गंभीर आदी हैं और अपनी नशीली जरूरतों को पूरा करने के लिए ही उन्होंने चोरी की इन वारदातों को अंजाम दिया था। वे इन वाहनों को क्षेत्र से बाहर ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन प्रेमनगर पुलिस की सजगता और त्वरित सतर्कता के आगे उनकी एक न चली और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अमन राजपूत, पुत्र विकास राजपूत, निवासी श्यामपुर भंडारी गेट, प्रेमनगर, देहरादून, पवन सिंह रावत, पुत्र गणेश सिंह रावत, मूल निवासी पिथौरागढ़ (हाल निवासी: श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून, सागर पाल, पुत्र शिवशंकर, निवासी शिवपुरी कॉलोनी, विंग न. 4, पोस्ट ऑफिस के पास, प्रेमनगर, देहरादून तथा मनप्रीत, पुत्र रतनजीत सिंह, निवासी विंग न. 01, जनरल विंग, प्रेमनगर, देहरादून है ।
प्रेमनगर पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वारिश उपनिरीक्षक संजय रावत, उपनिरीक्षक प्रधुमन सिंह नेगी, अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक जगदीश रावत, कॉन्स्टेबल राबिन, कॉन्स्टेबल बृजमोहन सिंह एवं कॉन्स्टेबल सत्येन्द्र प्रसाद शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
