उत्तराखंड: भाजपा का जश्न का कार्यक्रम शोक में बदला…

Share your love

रिपोर्ट: कुलदीप रावत

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अध्यक्षता में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जश्न का प्रोग्राम था लेकिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए उत्तराखंड के जवान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जश्न का कार्यक्रम स्थगित कर शहीद हुए जवान के लिए 2 मिनट का मौन रखा।



इतना ही नहीं चम्पावत के जवान राहुल के शहीद होने पर प्रदेश बीजेपी ने पार्टी के सारे कार्य्रकम निरस्त कर दिए हैं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कमान संभालने के उपलक्ष्य में आतिशबाजी कार्यकम का आयोजन होना था। शहीद जवान के सम्मान में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित किया हैं।




Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *