तीन दिवसीय सभी काॅलेजों के टीचर्स ट्रेनिंग की व्यवस्था दो चरणों में मार्च 2020 तक पूर्ण कर ली जायेगी: डॉ.धन सिंह रावत
Share your love

Dehradun: Minister of State (Independent Charge) of State Cooperatives, Higher Education, Milk Development and Protocol Dr. Dhan Singh Rawat held a meeting in connection with the Higher Education Department in the Vidhan Sabha
डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर विशेष प्रयास किया जायेगा तथा काॅलेज की इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जायेगा। उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि सबको शिक्षा, अच्छी शिक्षा राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। काॅलेज को पूर्ण फैकल्टी, लैब, स्मार्ट क्लास की सुविधा से युक्त किया जायेगा तथा 2020 दिसम्बर तक 90 प्रतिशत काॅलेज अपने भवनों में शिफ्ट हो जायेंगे। प्रत्येक जनपद में माॅडल काॅलेज भी बनाया जायेगा।
केन्द्र सरकार की काॅलेजों में एक भारत, श्रेष्ठ भारत, खेलो इण्डिया, स्वच्छता अभियान पर भी बल दिया जायेगा। उच्च शिक्षा पोर्टल पर काॅलेज की गतिविधियों संबंधी जानकारी मिलेगी और इस पर अपनी शिकायतें भी दर्ज की जा सकती हैं।
डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि क्लास रूम में मोबाइल प्रतिबंधित करने के लिए शिक्षक, छात्र और अभिभावकों से सलाह ली जायेगी तथा इस विषय पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया जायेगा। तीन दिवसीय सभी काॅलेजों के टीचर्स ट्रेनिंग की व्यवस्था दो चरणों में मार्च 2020 तक पूर्ण कर ली जायेगी, इसमें पूर्व निदेशक को भी आमंत्रित किया जायेगा।
टीचर्स ट्रेनिंग के लिए देहरादून में अटल अकादमी भी बनायी जायेगी। इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. एनपी माहेश्वरी, पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डाॅ.एस.सी.पंत, डाॅ.सविता मोेहन और डाॅ.एम.सी.त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
