तानाशाही सरकार विकास के मुद्दों को भूलकर आम जनता पर बोझ डालने का काम कर रही…
Share your love

रिपोर्ट: दलीप कश्यप
कोटद्वार: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमो को वापस लेने की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मालवीय उद्यान में एकत्र होकर त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यक्रताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की तानाशाही सरकार से विपक्ष के जवाब मांगने पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। देश मे लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि की जा रही है। जिसके विरोध में कांग्रेस ने अपना आक्रोश व्यक्त किया, लेकिन यह तानाशाही सरकार विकास के मुद्दों को भूल कर आम जनता पर बोझ डालने का काम कर रही है। विपक्ष के द्वारा जब विरोध किया जा रहा है तो सरकार के द्वारा फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहे है। जब तक प्रदेश सरकार फर्जी मुकदमे वापस नही लेती है तो तब कांग्रेस का आक्रोश जारी रहेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
