एसपी सिटी श्वेता चौबे और उनकी पूरी टीम को इस वजह से राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

Share your love

देहरादून: एसपी सिटी श्वेता चौबे कुशल पुलिसिंग के लिए जानी जाती है ।यह उनके नेतृत्व की कुशल क्षमता ही है कि राजधानी देहरादून में 99 फ़ीसदी अपराध के चोरी लूट डकैती के मामले देहरादून पुलिस के द्वारा खोल दिए गए हैं।

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर ईश्वर के घर हुई लूट कांड का खुलासा करने में एसपी सिटी श्वेता चौबे का अहम रोल है। 71 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड़ ग्राउंड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य द्वारा राजपुर क्षेत्रान्तर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी के स्वामी ईश्वरन के आवास पर हुए लूटकांड के खुलासे के लिए श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून एवं उनकी पूरी टीम को पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून के कुशल नेतृत्व में उक्त खुलासे में किये गए बेहतरीन प्रयासों के लिए 1 लाख रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *