साउथ सुपरस्टार कमल हासन के सेट पर दर्दनाक हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन की मौत…

Share your love

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा होने की खबर मिली है, जिसमें असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत की खबर मिली है। जबकि 10 लोग घायल हो गए है।

बता दें कि कमल हासन अपनी आने वाली फिल्म ‘इंडियन 2’ की चेन्नई में शूटिंग कर रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब फिल्म के सेट पर निर्माणकार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक क्रेन गिर गई। जिसके चलते सेट पर बड़ा हादसा हो गया। हादसे को लेकर खुद कमाल हासन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है।

कमाल हासन ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैंने बहुत सारे हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था। मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों का संकट मेरे अपने दर्द से कई गुना ज्यादा है। इस हादसे से लिए मैंने दुख और संवेदना जाहिर करता हूं।’ फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर ये हादसा बुधवार देर रात को हुआ।

हादसे में मधु (डायरेक्टर शंकर के पर्सनल डायरेक्टर), कृष्णा (असिस्टेंट डायरेक्टर) और एक स्टाफर चंद्रन की मौत हो गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार चुल रहा है। हादसे के पता चलने पर कमाल हासन तुरंत ‘इंडियन 2’ के सेट पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की। बताया गया कि डायरेक्टर शंकर घटनास्थल के बिल्कुल नजदीक काम कर रहे थे, लेकिन वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *