एसएसपी दून की सख्ती का दिखा असर: “ऑपरेशन प्रहार” के तहत गुंडा एक्ट में जिलाबदर शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

राजधानी देहरादून में अपराधियों और कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वालों पर एसएसपी देहरादून का चाबुक लगातार चल रहा है। एसएसपी दून के कड़े तेवरों और सख्त निर्देशों का ही नतीजा है कि जिले में अपराधी अब सिर उठाने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हैं।
देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिलाबदर किए गए एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन कर निर्धारित अवधि से पहले ही जिले की सीमा में प्रवेश कर चोरी और आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
कोतवाली विकासनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मई माह में अभियुक्त आसिफ पुत्र राशिद, निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर को 6 माह के लिए जनपद की जिलाबदर (सीमाओं से बाहर) किया गया था।दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात्रि को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि जिलाबदर अभियुक्त आसिफ कानून का उल्लंघन कर विकासनगर क्षेत्र में दाखिल हुआ है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं और कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह की टीम ने सिनेमा गली विकासनगर के पास घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
15 से अधिक आपराधिक मामलों में दर्ज है
नामपुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त आसिफ एक आदतन और शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में आर्म्स एक्ट, लूट, चोरी और बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत पूर्व में 15 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।
अवैध रूप से जिले की सीमा में प्रवेश करने पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1)/10 के तहत मुकदमा संख्या 224/2026 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
सएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
अभी उसको गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली विकासनगर उपनिरीक्षक अर्जुन गुसाईं एवं कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
