एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से पस्त हुए अपराधियों के हौसले: पटेलनगर में चेन स्नेचिंग करने वाला दिल्ली का शातिर स्नैचर गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

राजधानी में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” को एक और बड़ी सफलता मिली है।
एसएसपी देहरादून की कुशल कार्यप्रणाली, दूरदर्शी सोच और सटीक रणनीतिक दिशा-निर्देशों के चलते थाना पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात का त्वरित पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दिल्ली से आए एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार कर उसके पास से छीनी गई पीली धातु की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, स्नेचिंग और आर्म्स एक्ट के करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।
क्या था पूरा मामला?
मामला 27 जुलाई 2026 का है, जब बंजारावाला हनुमान एनक्लेव निवासी एक महिला ने थाना पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई कि भद्री गेस्ट हाउस के पास एक अज्ञात व्यक्ति उनका झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली पटेलनगर में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर विशेष टीम का गठन किया गया जिसने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पूर्व में स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल रहे अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया।
सघन जांच के बाद 29 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने चंद्रबनी रोड, पटेलनगर से आरोपी शहजाद अली को गिरफ्तार कर लिया।
घूमने के बहाने नशे की पूर्ति के लिए की स्नेचिंग
पुलिस पूछताछ में 29 वर्षीय आरोपी शहजाद अली पुत्र मो० तस्लीम मूल निवासी-ग्राम बृज, थाना देवरिया, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश), हाल पता- बुद्ध विहार, फेज़-1, थाना बुद्धविहार, नई दिल्ली ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और अपने एक साथी के साथ दिल्ली से देहरादून घूमने आया था। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने सुबह के समय रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दोबारा किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, लेकिन इससे पहले ही दून पुलिस ने उसे धर दबोचा।
लंबा आपराधिक इतिहास:
पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर दिल्ली के विभिन्न थानों (राजौरी गार्डन, नागलोई, वसंत कुंज, नजफगढ़, अमन विहार आदि) और क्राइम ब्रांच में चोरी, लूट/स्नेचिंग और आर्म्स एक्ट के लगभग 20 मामले दर्ज हैं।
अभियुक्त की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में पटेलनगर थाना एवं एसओजी टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई, उप-निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक विनय मित्तल, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल, बृजमोहन सिंह, कॉन्स्टेबल कैलाश पवाँर, कॉन्स्टेबल अनोज राणा, कॉन्स्टेबल शिवराज सिंह रावत तथा एसओजी देहरादून के हैड कॉन्स्टेबल किरन कुमार शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
