भारी बारिश के बीच एक्शन मोड में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, सुबह से ही संभाल रखा है मोर्चा !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

डीम देहरादून: डॉ .आशीष चौहान

देहरादून: जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बिगड़े हालात का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद मैदान में उतर आए हैं।

आपदा से निपटने और जनता को राहत पहुँचाने के लिए वे सुबह से ही लगातार विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले प्रातः काल नंदा की चौकी पहुँचे, जहाँ बारिश के कारण पुल की अप्रोच वॉल (पहुँच दीवार) क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल कार्रवाई करते हुए अगले 3 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त अप्रोच वॉल का मरम्मत कार्य (रिस्टोर) पूरा किया जाए।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने शहर के अन्य इलाकों का जायजा लेते हुए सोडा सरोली का रुख किया। वहाँ पीएमजीएसवाई (PMGSY) की सड़क बारिश के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे तुरंत दुरुस्त कर यातायात शुरू करने के निर्देश दिए गए।

वहीं, एक राहत भरी खबर यह भी है कि भारी मलबे के कारण बंद पड़ा थानों मार्ग अब यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान लगातार फील्ड में डटे हुए हैं और बारिश से हुए नुकसान का जगह-जगह निरीक्षण कर राहत व बचाव कार्यों की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.