गंभीर आरोप…कार्निवाल के नाम पर करोड़ों रुपए की प्रशासन के द्वारा उगाही!

Share your love

 

रिपोर्ट: राजीव चावला

LokJan Today(रुद्रपुर): मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के दौरे को लेकर आज पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने सैकड़ों कांग्रेस समर्थकों के साथ रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन देते हुए भाजपा सरकार के कार्यकाल पर रुद्रपुर शहर, जिला उधम सिंह नगर और पूरे प्रदेश की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

https://youtu.be/F0_0o0OBkkY

पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि उधम सिंह नगर जनपद की जनता को विकास कार्य चाहिए ना कि उधम सिंह के नाम से होने वाला कार्निवाल, बेहड़ ने साफ तौर पर कहा कि कार्निवाल के नाम पर करोड़ों रुपए की प्रशासन के द्वारा उगाही करने का काम किया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *