सड़क निर्माण में मिली खामियां देख भड़के क्षेत्रीय विधायक चैंपियन

Share your love

रिपोर्ट: सुशील कुमार झा

खानपुर: खानपुर से लेकर दललावाला तक करीब सात किलोमीटर का सड़क निर्माण होना है। जिसमें रास्ते में पड़ने वाले सभी गांव में टाइल्स लगाई जानी है। गांव के बाहर के हिस्से पर सड़क का निर्माण किया जाना है।कार्य शुरू हो चुका है लोगों ने कार्य हो रही गड़बड़ी की शिकायत क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से की है।

खानपुर विधायक ने मौके पर आकर सड़क निर्माण का जायजा लिया। सड़क में मिली खामियों को लेकर विधायक आग बबूला हो गए और वह संबंधित अधिकारियों पर बरस पड़े। उन्होंने पी डब्लू डी एक्शन से तीखे स्वर में कहा कि ठेकेदार को तत्काल नोटिस जारी किया जाए। जिस सड़क पर 50 टन से अधिक वजन के वाहन को चलना होता है। वह सड़क अभी लोड दिए जाने से पहले ही टूट रही है।जब इस सड़क पर भारी वाहन गुजरेंगे तो बनाई जा रही इस सड़क का कितना बुरा हाल हो जाएगा।

क्षेत्रीय चैंपियन ने बताया कि उनकी तीन साल की गहन प्रयास के बाद सड़क निर्माण को मंजूरी मिली है। सड़क का बजट 16 करोड़ का था जिसे किसी कारण काट कर 9 करोड का रख दिया गया। उसमें से भी पैसा काट कर दिया जा रहा है।

विधायक ने मामले को मुख्यमंत्री के सामने ले जाने की बात कही है। साथ ही उन्होंने लक्सर उप जिला अधिकारी पूरन सिंह राणा से भी कहा है कि सड़क पर जो शौचालय बना लिए गए हैं उन्हें अतिशीघ्र हटाकर सड़क की चौड़ाई पूरी बहाल कराई जाए। और सड़क को पूरी चौड़ाई के साथ ही बनाया जाए।

चैंपियन के साथ पहुंचे पीडब्ल्यूडी के एक्शन ने बताया की सड़क में जहां टाइल्स लगनी है वह नीचे के फर्श पर 28 दिन के बाद लगाई जानी चाहिए थी। जबकि ठेकेदार ने उसे सातवें दिन ही लगा दिया। जिसके कारण सड़क में दरार आ गई। ठेकेदार को विभाग की ओर से तत्काल नोटिस दिया जाएगा और लगाई गई टाइल्स को हटवाया जाएगा। समय के पूरा होने के बाद ही टाइल्स लगाने का काम पूरा कराया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *