राजनाथ सिंह ने कहा भारत-नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता, नहीं तोड़ सकती इसे कोई ताकत…

Share your love

भीरत-नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस मामले में बातचीत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कुछ गलतफहमी है जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।

राजनाथ सिंह सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के तहत संबोधित करने उत्तराखंड पहुंचे थे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच असाधारण संबंध हैं, हमारे बीच रोटी-बेटी का रिश्ता है और दुनिया की कोई ताकत इसे तोड़ नहीं सकती।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लिंक रोड को लेकर कुछ गलतफहमियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि पहले मानसरोवर जाने वाले यात्री सिक्किम के नाथुला का रूट लेकर जाते थे, जिससे अधिक समय लगता था।अब बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने लिपुलेख तक एक लिंक रोड का निर्माण किया, जिससे मानसरोवर जाने के लिए एक नया रास्ता खुल गया। भारत और नेपाल के बीच जो भी गलतफहमियां हैं उन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल के नागरिकों को विश्‍वास के साथ कहना चाहता हूं कि भारतीयों के मन में कभी भी नेपाल को लेकर किसी भी प्रकार की कटुता पैदा हो ही नहीं सकती है। इतना गहरा संबंध हमारे साथ नेपाल का है। हम मिल बैठकर इन सब समस्याओं का समाधान करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *