पीएम मोदी ने भारत-चीन सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए आज शाम बुलाई सर्वदलीय बैठक, 20 दल होंगे शामिल

Share your love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-चीन सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए आज शाम पांच बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि इस वर्चुअल बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख भाग लेंगे।

हाल ही में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झडपों के संदर्भ में यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण है। इस बैठक में 20 पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। सिर्फ उन राष्ट्रीय दलों को ही न्योता दिया गया है, जिनके लोकसभा में पांच से अधिक सांसद हैं। वर्चुअल बैठक में सभी दलों को पिछले कुछ दिनों से चीन के साथ चल रहे तनाव की जानकारी दी जाएगी।

शाम 5 बजे होने वाली सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू शामिल होंगे। भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल केंद्र सरकार से सवाल कर रहे हैं। हालांकि, सभी दलों ने केंद्र सरकार के साथ खड़े होने की बात कही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *