राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस नेताओं द्वारा शहीदों के लिए मौन रखा गया व शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: जिला मुख्यालय पौड़ी में आज जिला कांग्रेस कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी के जन्मदिन को बहुत ही साधारण तरीके से मनाया गया। राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष पर कांग्रेस नेताओं द्वारा शहीदों के लिए मौन रखा गया व शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस उपलक्ष पर कांग्रेस नेता व ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को मास्क व सेनिटीज़र्स और जरूरतमंदों व कोरोना वारियर्स को मास्क,सेनिटीज़र्स के साथ फल भी वितरित किये गए । महेंद्र राणा द्वारा उन NSUI नेताओं व कार्यकर्ताओं को सम्मनित भी किया गया जिन्होंने इस कोरोना काल में लगातार रक्त दान किया है और आगे भी करने जा रहे है।महेंद्र राणा  ने कहा की देश के युवाओं को इसी प्रकार आगे आना चाहिए व हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

NSUI जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा लगातार युवाओं को इस तरह के काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा , प्रदेश सचिव सरिता नेगी , कार्यकारी नगर अध्यक्ष अनूप कण्डारी , छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत , सेवादल नगर अध्यक्ष युध्वीर सिंह रावत , नवल किशोर , विनोद नेगी , अजय राणा , सचिन रावत, शुभम रावत , मोहन रावत , राजेश भंडारी आदि शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *