Malang Box Office Collection Day 3: ओपनिंग वीकेंड में मलंग का धांसू प्रदर्शन, जानिए कुल कमाई…

Share your love

LokJan Today(Entertainment): आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई कर ली है, जिससे फ़िल्म को एक सॉलिड शुरुआत मिल गयी है। वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी तो हुई मगर बहुत अधिक नहीं। 7 फरवरी को रिलीज़ हुई मलंग ने 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो एक्सपेक्टेड लाइंस पर ही थी। ट्रेड जानकारों को उम्मीद थी कि फ़िल्म 5 से 8 करोड़ के बीच ओपनिंग ले सकती थी और वैसा ही हुआ।

शनिवार को रिलीज़ के दूसरे दिन मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा किये, जबकि तीसरे दिन रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में मामूली बढ़ोत्तरी हुई और कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया। ट्रेड जानकार बताते हैं कि फ़िल्म छोटे शहरों और क़स्बों में बेहतर चल रही है। मल्टीप्लेक्सेज़ में फ़िल्म की कमाई को बढ़ाने की ज़रूरत है। मलंग को अगर बड़ा कलेक्शन करना है तो फ़िल्म को वीक डेज़ में अपनी रफ़्तार कायम रखनी होगी।


आदित्य रॉय कपूर की सोलो लीड वाली फ़िल्मों से कंपेयर करें तो पिछले सात सालों में उनका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दूसरे स्थान पर आशिक़ी 2 है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 20.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे स्थान पर फितूर है, जिसे 14.11 करोड़ मिले थे। चौथे स्थान पर ओके जानू है, जिसने 13.80 करोड़ कलेक्शन किया था और पांचवें स्थान पर दावत-ए-इश्क़ है, जिसने 13.60 करोड़ कलेक्शन किया था। मलंग को छोड़ दें तो इन सभी फ़िल्मों में सिर्फ़ आशिक़ी 2 हिट रही थी।

मलंग को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है। फ़िल्म आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं।


2013 में आयी आशिक़ी 2 ने 20 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। हालांकि मोहित के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड 2014 में आयी एक विलेन ने किया था। फ़िल्म ने रिलीज़ के 3 दिनों में 50 करोड़ से अधिक जमा किये थे। फ़िल्म ने ओपनिंग वीकेंड में सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन से बेहतर कमाई की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *