काशीपुर: आम आदमी पार्टी ने ठोकी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए ताल…

Share your love

काशीपुर: काशीपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन कर 2022 विधान सभा चुनाव के लिए ताल ठोक कर राज्य में अपनी उपस्थिति जाहिर कर दी है। इस दौरान पार्टी नेताओं ने काशीपुर में राजनैतिक कार्यालय का उद्घाटन एक रिक्शा चालक से कराते हुए प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का प्रयास किया है।

रामनगर रोड स्थित होंडा वर्कशॉप के पास खोले गए कार्यालय में शुभारंभ के दौरान आम आदमी को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा ने बताया कि पार्टी 2022 का चुनाव उत्तराखण्ड की सभी 70 सीटों पर पूर्ण मजबूती से लड़ने जा रही है। जिसके तहत पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य के साथ ही उत्तराखण्ड के पहाड़ों में पलायन रोकने का मुद्दा और बीजेपी कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क के मुद्दे पार्टी की प्राथमिकता में है। यहाँ पर आयोजित उद्घाटन समारोह से पहले विधि विधान पूर्वक हवन का आयोजन किया गया जिसके बाद रिक्शा पोलर हीरा भल्लभ जोशी और झगन सिंह ने रिबन काट कर पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी मयंक शर्मा , मीडिया प्रभारी अभिताभ सक्सैना , पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार, गौरव कुमार, रेणु गुल्यानी , मणि शर्मा , शिप्रा शर्मा , इन्द्रा शर्मा , जितेन्द्र नैलवाल, फरीद, रजनीश, सुरेश बैलवाल, के के जोशी , जितेन्द्र भट्ट, अमित भारती , यासिर अली आदि उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *