पूर्व मंत्री बोले भ्रष्टाचार का गढ़ बना जिला विकास प्राधिकरण…

Share your love

रिपोर्ट: राजीव चावला

https://youtu.be/F_Id8KbVEmc

रुद्रपुर: लोकजन टुडे ने 2 दिन पहले ही भू -माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरो को संरक्षण देने का जिला विकास प्राधिकरण की कारगुजारियो का किया था।



खुलासा उधमसिंह नगर जनपद में जिला विकास प्राधिकरण के द्वारा जमकर जीरो टॉलरेंस की सरकार में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उत्तराखंड के कांग्रेस सरकार में रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ ने आज प्रेस वार्ता करते हुए यह आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उधम सिंह नगर जनपद में जिला विकास प्राधिकरण की नींव रखने के साथ ही भ्रष्टाचार की नींव रखकर लोगों के साथ विकास प्राधिकरण के नियम लागू करने के नाम पर जमकर फाइल पास करने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।



जिले के अंदर तैनात अफसरों के द्वारा जमकर फाइल पास करने के नाम पर लाखों रुपए की वसूली करने का काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ ने कहा कि वह जल्द आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *