जवान के आतंकी को सरेंडर करने का भावुक वीडियो सामने आया
Share your love
जम्मू-कश्मीर में जहाँ आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चलती रहती है। उसी के बीच भारतीय सेना के एक जवान की भावुक कर देनी वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियों में नजर आ रहा है कि कैसे चंडूरा में एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने बहुत ही शांति और प्यार से एक आतंकी को सरेंडर कराया। एक सैनिक ने अपने सुरक्षा कर्मियों को उसपर गोली नहीं चलाने का आदेश देते हुए उस युवक से कहा, ‘इधर आ इधर आ… इधर-इधर… कोई गोली नहीं चलाएगा… कोई फायर नहीं करेगा… आजा इधर आजा छोटू… कोई नहीं मारेगा, बस वह हथियार डाल दे… कुछ नहीं होगा बेटा…एकदम आराम से..आ जाओ…शाबाश-शाबाश…अरे उसका वेपन उठाओ।’
One SPO went missing with two AK-47 on 13 Oct 20. Same day, Jahangir Ah Bhat (31 yr old shopkeeper) from Chadoora had gone missing too. Today, he was apprehended with one AK rifle.#Kashmir https://t.co/D2p2WmHqal pic.twitter.com/44YdqxGTSe
— Chinar Corps? – Indian Army (@ChinarcorpsIA) October 16, 2020
बता दें कि, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि चंडूरा इलाके में दो आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं। इन आतंकियों में पुलिस की नौकरी छोड़ आतंकी बना अल्ताफ हुसैन भी शामिल था। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने अपने साथ सेना की 55 आरआर और सीआरपीएफ की टीम को साथ लेकर ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान आतंकियों के साथ गोलीबारी शुरू हो गई। मौका देखते हुए अल्ताफ हुसैन भागने में कामयाब हो गया, लेकिन उसके साथी आतंकी को सरेंडर करवाया गया। उसकी पहचान जहागीर अहमद निवासी चंडूरा के रूप में हुई है। उसके पास से एक एके 47 राइफल बरामद की गई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
