हल्द्वानी में सीएम दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

हल्द्वानी। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कुशल कार्यप्रणाली, दूरदर्शी नेतृत्व और सख्त निर्देशों के तहत जिले की पुलिस व्यवस्था को अभेद्य सुरक्षा घेरे में बदल दिया गया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक (नगर/नैनीताल) डॉ. जगदीश चंद्र द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी में आयोजित ब्रीफिंग में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और जवानों को अंतिम दिशानिर्देश जारी किए गए। एसएसपी के स्पष्ट निर्देशों के तहत वीआईपी सुरक्षा से लेकर आम जनता की सुविधा के लिए सुगम यातायात तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के मुख्य बिंदु:
प्रभावी एक्सेस कंट्रोल: वीआईपी प्रोटोकॉल मानकों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ा एक्सेस कंट्रोल और त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग: सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सुगम यातायात व्यवस्था: एसएसपी के विजन के अनुरूप, आम जनता को किसी भी प्रकार की आवाजाही में परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू द्वारा एक सुव्यवस्थित डायवर्जन और ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।
बाधा रहित वीआईपी मार्ग: वीआईपी मूवमेंट से पूर्व ही संबंधित मार्गों की सभी संभावित रुकावटों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह क्लियर करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्कृष्ट व्यवहार एवं सतर्कता: ड्यूटी के दौरान सभी जवानों को सतर्कता और मुस्तैदी बरतने के साथ-साथ आम जनता के साथ शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल ने भी पुलिसकर्मियों को उनके संबंधित ड्यूटी प्वाइंट्स, संचार तंत्र और मार्ग व्यवस्था की बारीकियों से अवगत कराया।
इस अवसर पर सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता, निरीक्षक यातायात भूपेश पाण्डेय और प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित वीआईपी ड्यूटी में तैनात सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
