विकासनगर चौक बाजार में रामलीला का भव्य आयोजन: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन सर्वोच्च आदर्श !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून/ विकासनगर

विकासनगर चौक बाजार की श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित भव्य श्री रामलीला महोत्सव में वन पंचायत सलाहकार परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री (पूर्व विधायक विकासनगर) कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलदीप कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और लोककल्याण का सर्वोच्च आदर्श है। उनकी शिक्षाएं समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए सदैव प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी के जीवन पर प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव बनी रहने की कामना की।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी,नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल जी, जिला कार्यवाह श्री संदीप जी,सभासद लवलेश शर्मा जी,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री विपुल मुसला जी, श्री रोहित गुप्ता जी,श्री विक्की जी,श्री दीपक जैन जी, रमन ढींगरा जी, श्री नाथीराम देहाती जी, नितिन पिपलानी जी,रोहित रोहिला जी एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद नीरज अग्रवाल,जिला कार्यवाह संदीप, सभासद लवलेश शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल मुसला, रोहित गुप्ता, विक्की, दीपक जैन, रमन ढींगरा, नाथीराम देहाती, नितिन पिपलानी एवं रोहित रोहिला ​शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और दर्शकों ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ रामलीला मंचन का आनंद लिया।

प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

#जय_सीता_राम 🙏🏻🚩


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.