विकासनगर: अमर विहार बना ‘अज्ञात’ गाड़ियों का अड्डा: सुरक्षा पर मंडराया बड़ा खतरा, अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?

Share your love

संवाददाता: नितिन पिपलानी

विकासनगर/ देहरादून : विकासनगर स्थित अमर विहार कॉलोनी के मुख्य गेट पर इन दिनों बाहरी वाहनों का पार्किंग स्थल बनती जा रही है। कॉलोनी वासियों के अनुसार, आए दिन मोहल्ले की गलियों में तरह-तरह की गाड़ियां आकर खड़ी हो रही हैं, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।हैरानी की बात यह है कि यह वाहन न तो स्थानीय निवासियों के हैं और न ही किसी को इनके चालकों या मालिकों के बारे में कोई जानकारी होती है।

बाहरी लोग अपनी गाड़ियां कॉलोनी की सड़कों पर खड़ी करके बिना किसी सूचना के चले जाते हैं।स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति इस तरह वाहन छोड़कर चला जाता है और भविष्य में कोई अप्रिय घटना या आपराधिक गतिविधि होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?निवासियों ने स्थानीय पुलिस व प्रशासन से मांग की है कि अमर विहार में अचानक बढ़ रही इस संदिग्ध पार्किंग पर तत्काल ध्यान दिया जाए और बिना सत्यापन के खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.