देहरादून में दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’: देर रात होटलों और पबों पर औचक छापेमारी, नशे में वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून : शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एसएसपी देहरादून के कड़े निर्देशों के तहत दून पुलिस ने बीती रात एक बड़ा और प्रभावी ‘ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक’ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण और संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट पर औचक छापेमारी की, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया।
नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
अभियान के दौरान धोरन रोड स्थित ‘D3 बार’ निर्धारित समयावधि के बाद भी खुला पाया गया और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने बार संचालक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए बार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।
इसके अतिरिक्त, दून पुलिस ने शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की:
■ शराब पीकर वाहन चलाने वाले: चैकिंग के दौरान नशे में वाहन चलाने वाले 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके वाहनों को 185 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।
■ अनावश्यक घूमने वाले संदिग्ध: देर रात्रि में बिना किसी वाजिब कारण के सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे 61 युवकों व संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जिनकी गहनता से तस्दीक और सत्यापन की कार्रवाई की गई।
■ यातायात नियमों का उल्लंघन: यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 97 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान किए गए और नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 39 वाहनों को सीज किया गया।
■ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई: नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान किए गए।
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत जारी रहेगा अभियान
एसएसपी देहरादून द्वारा अपराधियों और संदिग्धों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि गश्त और सख्त चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। दून पुलिस की इस मुस्तैदी और सराहनीय कार्रवाई से शहर में हुड़दंग मचाने वाले और नियमों को ताक पर रखने वाले तत्वों में कड़ा संदेश गया है। दून पुलिस का यह सख्त रुख आम नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
