अपने मंत्रित्व काल में टिहरी के लिए कई विकास कार्य किए जो आज दिखाई दे रहे: दिनेश धनै

Share your love

रिपोर्ट: सुभाष राणा

टिहरी: पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै की उत्तराखंड जनएकता पार्टी ने टिहरी जिले में चंबा के ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी को पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कहा कि जल्द जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।  भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से प्रदेश के संसाधनों को लूटा है। अब जनता को तीसरा विकल्प देने के लिए दल का गठन किया है। कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखते हुए ग्राम से प्रदेश स्तर तक सदस्यता अभियान चलाएंगे।

रविवार को अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने टिहरी जिले की बागड़ोर ज्येष्ठ उप प्रमुख चंबा संजय मैठाणी को सौंपी है। धनै ने कहा कि वर्तमान दौर में कोरोना से बाहर निकलना चुनौती है। कहा कि राजनैतिक दलों के लोग कोरी घोषणाएं करते हैं। मंत्रीत्व काल में उन्होंने टिहरी के लिए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं, जो आज दिखाई दे रहे। भाजपा सरकार बनते ही उनके शुरू किए गए कार्यों को ठप किया गया है। वर्तमान में विधायक और सांसद निधि निजी स्वार्थ के लिए प्रयोग में लाई जा रही है। टिहरी विधानसभा में कई घोटाले हुए हैं जिन्हें जल्द बेनकाब करेंगे।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मैठाणी ने कहा कि नई पार्टी को खड़ा करना चुनौती है, कार्यकर्ताओं के बल पर प्रदेश में विकल्प देंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर ज्येस्ठ प्रमुख संजय मैठाणी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट निर्मला बिष्ट आनंद नेगी शकुंतला नेगी प्रताप गुसाईं गोविंद बिष्ट सैकड़ों लोग शामिल थे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *