पीएम मोदी से मांग भारतीय सेना को जल्द से जल्द चीनी सेना को ईट का जवाब पत्थर से देना होगा…

Share your love

https://youtu.be/nees7lu8TWk

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: भारतीय सैनिकों के साथ चीनी सेना द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े छात्र नेताओं द्वारा चीन का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।

छात्र नेताओं ने कहा कि इस समय पूरा राष्ट्र एक है और इसमें देश को चीन को कड़ा सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बलवान घाटी में शहीद हुए भारत के वीर सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि भारतीय सेना को जल्द से जल्द चीनी सेना को ईट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। इसके साथी छात्र नेता भास्कर ने बताया कि अब समय आ गया है कि हमें संपूर्ण ढंग से चाइना के सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। इसके लिए छात्र संघ भी रणनीति तैयार कर रहा है।जिससे लोगों से आह्वान किया जाएगा कि वे किसी भी सामान का चाइनीस सामान को न खरीदे दें। जिससे आर्थिक गतिविधियों में चाइना की कमर तोड़ी जा सके ।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने की गुजारिश की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *