देहरादून: उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,सीएम रावत ने दी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं…

Share your love

 

देहरादून में 19वें उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2020 का आज आगाज हो गया. ये पूरा कार्यक्रम देहरादून  के परेड ग्राउंड में आयोजन किया गया इसका आयोजन देहरादून डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के द्वारा किया जा रहा है इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया.सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चैंपियनशिप के मौके पर हुए मैच को खेला और जीत हासिल की. इस दौरान देहरादून डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन सभी पदाधिकारी मौजूद रहे इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता(अध्यक्ष) एससी विरवानी और  देहरादून डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन केेेेेे कार्यवाहक अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहे मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजन को सफल बनाने के लिए देहरादून डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन भूरी भूरी प्रशंसा भी की..



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया प्रोग्राम के तहत आयोजित 19वें उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 2020 का शुभारंभ हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे. चैंपियनशिप के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन कोड में उतर कर मैच खेला और जीत हासिल की. आपको बता दें कि चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी 13 जिलों की टीमें भाग ले रही है.तीन दिवसीय टूर्नामेंट में करीब 200 बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं. चैंपियनशिप जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली जयपुर स्थित चैंपियनशिप में खेलेंगे. इस बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया कार्यक्रम लोगों को फिट रहने का संदेश देता है और हर किसी को अपने स्वास्थ्य को लेकर समय निकालना चाहिए.

 

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *