देहरादून: अतिक्रमण पर आज फिर चली जेसीबी

Share your love

देहरादून: देहरादून शहर में आज फिर से अतिक्रमण पर जेसीबी चल रही है। साथ ही अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स चिह्नीकरण की कार्रवाई भी कर रही है। हर जोन में एसडीएम और सीओ की तैनाती है। एक घंटे अतिक्रमण चिह्नीकरण हुआ। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई।

करीब एक सप्ताह चलने वाले अभियान की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। वहीं अतिक्रमण हटाओ अभियान की वजह से राजधानी की सड़कों पर बार-बार लंबा जाम लग रहा है। वाहनों के पहिए जाम हो गए हैं। जाम की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टास्क फोर्स के प्रभारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि दो साल पहले हाईकोर्ट के आदेश पर टास्क फोर्स ने शहर को चार जोन में बांटकर प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाया था। इस दौरान चिन्हीकरण के बाद भी कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिन पर फिर से कार्रवाई की जा रही है। बताया कि जो लोग खुद अतिक्रमण हटाएंगे, उन पर टीम कार्रवाई नहीं करेगी। जिन लोगों का अतिक्रमण टास्क फोर्स हटाएगी, उनसे कार्रवाई में आने वाले खर्च भी वसूला जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *