मसालों की शुद्धता पर FSSAI की नजर, जांच में गुणवत्ता और लेबलिंग से जुड़ी मिलीं कमियां!
Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी
नई दिल्ली। भारतीय रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाले हल्दी, मिर्च, धनिया और जीरा जैसे मसालों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने जांच तेज की है। प्राधिकरण की ओर से नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच देशभर में 13 प्रकार के मसालों का सर्विलांस किया गया था। इस जांच में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों, दूषित तत्वों, माइक्रोबियल काउंट और लेबलिंग से जुड़ी कमियां सामने आई थीं।
FSSAI ने 17 सितंबर 2025 को जारी आधिकारिक निर्देश में इन कमियों को देखते हुए अक्टूबर 2025 के दौरान मसालों के लिए देशव्यापी विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस अभियान में साबुत और पिसे हुए मसालों की जांच शामिल थी। इनमें काली मिर्च, इलायची, लाल मिर्च, दालचीनी, धनिया, जीरा और हल्दी जैसे मसाले शामिल किए गए थे।
निर्माण इकाइयों पर जांच के निर्देश
FSSAI ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को मसालों की निर्माण इकाइयों में निरीक्षण और सैंपलिंग करने के निर्देश दिए थे। जांच के लिए नमूनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण करने में सक्षम NABL से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में भेजने को कहा गया था।
देशभर में खाद्य पदार्थों के हजारों नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे
केंद्र सरकार की ओर से 17 मार्च 2026 को राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच देशभर में कुल 5,18,559 खाद्य नमूनों का विश्लेषण किया गया। इस दौरान 88,192 मामलों में जुर्माना लगाया गया, जबकि 3,614 मामलों में दोषसिद्धि हुई। ये आंकड़े सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों से संबंधित हैं, केवल मसालों से नहीं।
मसालों की गुणवत्ता को लेकर FSSAI की जांच और कार्रवाई ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी को महत्वपूर्ण बना दिया है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले मसालों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
