अपराधियों की नींद उड़ा रही दून पुलिस: एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति से विकासनगर में 3 अवैध खुखरियों के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन शातिर गिरफ्तार !
Share your love
लोकजन टुडे, ब्यूरो

विकासनगर/देहरादून: एसएसपी देहरादून ने जनपद में व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराधियों पर निर्णायक प्रहार करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त और सघन चैकिंग चलने हेतु निर्देशित किया हुआ है।
इसी क्रम में 21/22 नवंबर 2026 की रात कोतवाली विकासनगर की अलग-अलग पुलिस टीमों ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध रूप से घूम रहे तीनों अभियुक्तों को अवैध 3 अलग-अलग खुखरियाँ के साथ गिरफ्तार कर लिय जिसके बाद उनके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया जिसने आर्म्स एक्ट भी शामिल है।
गगिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम शाहरुख, पुत्र यासीन, निवासी जीवनगढ़, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, इसरार उर्फ रामा, पुत्र जहूर, निवासी जीवनगढ़, कोतवाली विकासनगर एवं इन्तजार उर्फ जादू पुत्र सलीम, निवासी निकट बस अड्डा डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून है।
बताते चलें कि गिरफ्तार तीनों आरोपी पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल की जा चुके हैं। इनमें से ‘इन्तजार उर्फ जादू’ कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं जिनमें गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं भी शामिल है।
अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल पदम सिंह, कॉन्स्टेबल जसमेर सिंह और कॉन्स्टेबल दिनेश बाबू शामिल थे ।
एसएसपी देहरादून के कुशल मार्गदर्शन में दून पुलिस की यह मुहिम अपराधियों को कड़ा संदेश दे रही है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों की जगह सलाखों के पीछे ही है ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
