जन्मदिन पर मशहूर कॉमेडियन के बेटे की मौत…

Share your love

कॉमेडी सर्कस जुबली शो के विनर रहे मशहूर कॉमेडियन राजीव निगम को उनके जन्म दिन पर उनका बेटा देवराज उन्हें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चला गया।

8 नवंबर को राजीव का जन्मदिन था। बेटे की मौत की खबर राजीव ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने 9 साल के बेटे के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- क्या सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट है, मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ के चला गया। बिना बर्थडे केक काटे, पगले ऐसा कोई गिफ्ट देता है क्या?

जानकारी के मुताबिक साल 2018 में पहली बार राजीव के बेटे की तबियत खराब हुई थी। उनका बेटा वेंटिलेटर पर भी रहा था। देवराज दो साल पहले तब बीमार पड़ा था जब वह दोस्तों के साथ खेलकर घर लौटा था। इसके बाद वह कोमा में चले गए थे। बेटे की गिरती सेहत ने राजीव की मुश्किलें बढ़ा दी थीं।

बेटे की खातिर मशहूर कॉमेडियन ने अपने करियर को भी दांव पर लगा दिया था। राजीव निगम ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है’ टीवी शो की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन बेटे की खातिर वह सबकुछ छोड़कर उसके पास आ गए थे। इससे पहले बीते अगस्त को राजीव के पिता का देहांत हो गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *