मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया उत्तराखंड में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

Share your love

रिपोर्ट: कुलदीप रावत

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया।

राज्य के 13 जिलों की टीमें इस खेल महाकुंभ में हिस्सा ले रही है। पूरे एक महीने तक चलने वाले इस खेल महाकुंभ में राज्य के ब्लॉक और जिला स्तर के खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद राज्य स्तर पर खेल कराए जा रहे है। राज्य में खेलो को बढ़ावा देने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खेल महाकुंभ के शुभारंभ कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा की राज्य में खेल की भावना हर एक छात्र में होनी चाहिए तभी राज्य विकास की ओर अग्रसर होगा। इतना है नहीं खेल बच्चो के शारीरिक और मानसिक विकास में सहयोग प्रदान करता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को मेडल भी प्रदान किए।

वहीं राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित है। 2021 में होने वाले राष्ट्रीय खेलो को देखते हुए उत्तराखंड का खेल विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। और राज्य में खेल का माहौल तैयार करने के लिए अलग अलग स्तर पर खेल कराए जा रहे है।

खेल महाकुंभ भी इसी का एक हिस्सा है। जिससे 13 जिलों से अच्छे खिलाड़ियों को ढूंढा जा सके और आने वाले राष्ट्रीय खेलो में उत्तराखंड बेहतर प्रदर्शन कर सके। इसके लिए भी खेल महाकुंभ का आयोजन कराया जा रहा है। खेल मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि खेल विभाग की ये कोशिश जरूर कारगर होगी और आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *