उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन में दी राहत.. अब इतने बजे तक खुले रहेंगे मार्किट..!

Share your love

देहरादून: देश मे अनलॉक के दौरान अब धीरे-धीरे सरकार की ओर से आम लोगों को पाबंदियों में ढील दी जा रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी दुकानों को खोलने के समय में बढ़ोतरी की गई है। साथ ही मोर्निंग वॉक में भी ढील दी गई है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, केंद्र सरकार से मिली गाइडलाइन के अनुसार बाजार के रात्रि 9 बजे तक खुलने का प्रावधान है। इसलिए प्रदेश में दुकानों को रात्रि 8 बजे तक खोला जा सकता है। साथ ही लोगों को सुबह टहलने को लेकर कहा कि, कई क्षेत्रों से जानकारी मिल रही थी कि, पाबन्दी के चलते सभी लोग जब देर से मॉर्निग वॉक पर निकलते हैं, तो काफी भीड़ वाली स्थिति बन जाती है। इससे बचने के लिए अब लोगों को इस पाबंदी में छूट दी गई है। अब आमजन स्वाभाविक रूप से सुबह 5 बजे भी टहलने निकल सकते हैं, उन्हें रोका नहीं जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *