कूड़े के विरोध में जला दी अपनी कार…

 

कुलदीप रावत

https://youtu.be/uVZef3iqJ2s

 

 

देहरादून: शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केन्द्र का विरोध अब उग्र हो चुका है। 111 दिनो से प्लांट को हटाने के लिऐ धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल कर रहे ग्रामीणो को सरकार से कोई राहत मिलती नजर नही आ रही है।

नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे मेयर सुनील उनियाल गामा के प्लांट को ना हटाने से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश पैदा हो गया है ।सरकार की उपेक्षा से आजिज आकर देर रात कूड़े के वाहनो पुलिस द्वारा जबरन प्लांट में दाखिल करने पर हंगामा खड़ा हो गया बिना पर्यावरण प्रदूषण विभाग की एन ओ सी के पुलिस जोर जबरदस्ती से सभी नियम कानून को ताक पर रखकर कूड़े के वाहनो को प्लांट में घुसा रही है ।जिससे गुस्साए आंदोलनकारी सतपाल धानिया ने अपनी कार को आग लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कूड़े के वाहनो को अब जबरन प्लांट के अंदर प्रवेश करवाया गया तो कोई बड़ा गंभीर कदम उठाया जाऐगा। जिसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे मेयर सुनील उनियाल गामा और रैमकी कंपनी की होगी साथ ही।

चेतावनी भी दी है कि कूड़ा निस्तारण केन्द्र को किसी भी कीमत में अब क्षेत्र में बर्दाश्त नही किया जाऐगा। उसके लिए अब चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े कहा कि आज तक अपने वाहन को आग के हवाले किया है। अगर प्लांट को हटाने के लिऐ खुद को भी आग लगानी पड़े तो गुरेज नही किया जाऐगा और अगर इस दौरान किसी भी आन्दोलनकारी के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो जिम्मेदार सरकार होगी। कूड़ा निस्तारण केन्द्र के विरोध में रात को महिलाएं अपना घर और मासूम बच्चों को छोड़कर उनका जीवन बचाने के लिऐ संघर्ष कर रही है लेकिन महिला सम्मान का नारा देने वाली सरकार ने बेशर्मी की सारे हदे पार कर दी है और महिलाओं को दर दर भटकने के लिऐ मजबूर कर दिया है।

महिलाओ ने कहा कि अगर सरकार कोई निर्णय प्लांट को हटाने के लिऐ नही लेती है तो उन्हे मजबूरी में अपने मासूम बच्चों का जीवन बचाने के लिऐ कोई गंभीर कदम उठाने के लिऐ बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में सत्ताधारी दल के किसी भी व्यक्ति को घुसने नही दिया जाऐगा और उनका कड़ा विरोध किया जाऐगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *