
शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से उनके परिवार को लेकर सबकी चिंताएं बढ़ गई थीं। वहीं अब खबर आई है कि अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आईं हैं।
आपको बता दें कि अब दूसरी रिपोर्ट के बाद अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट सुबह निगेटिव आई थी। ऐश्वर्या और आराध्या की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
