जल निकासी की समस्या दूर नहीं हुई तो होगा चुनाव का बहिष्कार: चैंपियन
Share your love

रिपोर्ट: सुशील कुमार झा
रुड़की: खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन में तहसील अधिकारियों के साथ जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस समस्या का जल्द से जल्द कोई समाधान किया जाए। इसके साथ ही लोगों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान न हुआ तो वह आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
खानपुर विधानसभा की ढंडेरा ग्राम पंचायत स्थित गोल भट्टा में पिछले दस सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई है, इस कारण कई बार लोग हादसों का शिकार भी हो चुके हैं और घरों के अंदर भी पानी भरे होने के कारण बीमारियों का सामना भी लोगों को करना पड़ता है।समस्या के समाधान के लिए लोगों ने स्थानीय विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से गुहार लगाई आज खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को बताया कि समस्या के स्थाई समाधान के लिए उन्होंने कांग्रेस सरकार में रहते हुए प्रयास तेज किए थे और करीबी 135 करोड रुपए की कार्य योजना तैयार की थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा यह बजट उस समय पास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अभी वह लगातार समस्या के समाधान के लिए जुटे हुए हैं। इस दौरान लोगों ने समस्या के अस्थाई समाधान के लिए उन्हें सुझाव दिए। सुझावों पर चैंपियन ने अधिकारियों के साथ चर्चा की। चैंपियन ने बताया कि नमामि बंसल ने समस्या के निवारण के लिए एनआईएच से वार्ता की है और जल्द ही इसका निस्तारण कर दिया जाएगा।
वही ज्वांइट मजिस्ट्रेट नाममि बंशल ने बताया कि ढंडेरा में पानी निकासी की समस्या ने विकराल रूल ले लिया है फिलहाल आबादी के बीच तालाब की सफाई कराई जायेगी। जिससे पानी निकासी से निजाद मिल सके। ओर स्थानीय लोगो को राहत मिलेगी उन्होंने कहा इसके बाद समस्या का स्थाई रूप से निराकरण किया जायेगा। ओर टेक्निकल टीम द्वारा सर्वे कराया जायेगा जिससे पता चल सके स्थाई हल क्या निकल सके। उन्होंने कहा प्रशासन का पूरा प्रयास रहेगा।
ढंडेरा गोल भट्टा निवासी रविन्द्र बब्बर ने बताया कि पानी की समस्या से वह पिछले दस सालों से परेशान है ओर शासन प्रशासन ओर सरकार को लगातार समस्या को लिखित रूप में भी अवगत कराते रहे है उन्होंने कहा डीएम हरिद्वार द्वारा ने संमस्या हल भी कर दिया था और पानी की निकासी भी शुरू हो गाओ थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही निकासी को रोक दिया था। जिसके बाद स्थानीय विधायक और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र का दौरा किया लेकिन अगर फिर भी कोई हल नही निकलता है तो आने चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ओर कोई भी निर्णय लेने के लिये जनता पीछे नही हटेगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
