बड़ी खबर: मंत्री प्रतिनिधि भाजपा नेता के साथ मारपीट

Share your love

हरिद्वार: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यही नही आरोप है कि मंत्री प्रतिनिधि पुलिस चौकी इंचार्ज से भी भिड़ गया था। पुराने रानीपुर मोड़ के पास दुकान पर कब्जे को लेकर हुआ झगड़ा है।

पुलिस के मुताबिक मंत्री प्रतिनिधि किशन बजाज ने पुराने रानीपुर मोड़ के पास एक दुकान खरीदी थी। दुकान को लेकर पूर्व से विवाद चला रहा है। मंत्री प्रतिनिधि अपने साथ कुछ लड़कों को लेकर दुकान पर सामान रखने आए थे। बगल में मोबाइल की दुकान चलाने वाले मनीष ने इसका विरोध किया। आरोप है कि मनीष ने कुछ लड़के बुलाकर मंत्री प्रतिनिधि की पिटाई करा दी।

हंगामा होने पर हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया। पुलिस अपने साथ दोनों पक्षों को मायापुर पुलिस चौकी ले गई है। यही नही कुछ दिन पहले भी किशन की कुछ लड़कों से मारपीट हुई थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *